राजनीति

आप दिल्ली में गठबंधन को तैयार, कांग्रेस को एक सीट का प्रस्ताव: संदीप पाठक

AAP ready for alliance in Delhi
Written by admin

AAP ready for alliance in Delhi

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की पेशकश की है। बोेले, हम तो गठबंधन धर्म निभा रहे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करने की इच्छा जताई है। हालांकि आप कांग्रेस दिल्ली को कांग्रेस की सिर्फ एक लोकसभा सीट देने के पक्ष में है जबकि बाकी की 6 सीटों पर वह अपने पास रखना चाहती हैं। बता दें दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। गौरलतब है कि आप और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं।

AAP ready for alliance in Delhi नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

AAP ready for alliance in Delhi :- आम आदमी पार्टी ने अब तक गोवा, असम और गुजरात से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को आप सांसद संदीप पाठक पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा की।

AAP ready for alliance in Delhi 7 सीटों में से कांग्रेस को 1 सीट देने के लिए तैयार :-

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगी, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाला दल कुल 7 सीटों में से कांग्रेस को 1 सीट देने के लिए तैयार हुआ है। पाठक की ओर से इस दौरान यह भी कहा गया कि वे लोग गठबंधन धर्म निभाना चाहते हैं पर जिस तरह की देरी हो रही है वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मंगलवार को इसकी पुष्टि आप के सांसद संदीप पाठक की ओर से की गई।

AAP ready for alliance in Delhi  :- ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी को 1 सीट और आप को 6 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव देते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी पार्टी की मंशा की लगभग घोषणा करते हुए आज कहा कि यह ‘दिल्ली के लोगों’ का निर्णय है।

आम आदमी पार्टी पहले ही एकतरफा घोषणा कर चुकी है कि वह पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और असम में तीन सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है।

About the author

admin

Leave a Comment