उत्तराखंड

CM धामी की 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत, चंपावत की जनता का किया आभार

CM Photo 06 dt. 03 June 2022 e1654268381428
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स, 03 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत (55025 वोटों से विजयी रहे) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर विभिन्न योजनाएं बनाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की इतनी बड़ी जीत के लिए वे अपने हमेशा चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा श्री कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा, चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment