उत्तराखंड

आंखें खोलो और देखो कि पिछले 5 सालों में आपके प्रदेश के साथ क्या किया गया: प्रियंका गांधी वाड्रा

priyanka gandhi e1644676435987
Written by Subodh Bhatt

उत्तराखंड चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से उनकी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा खटीमा पहुंचीं। यहां प्रियंका ने खटीमा उम्मीदवार भुवन कापड़ी और नानकमत्ता उम्मीदवार गोपाल राणा से समर्थन में जनता से वोट अपील की। इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यों ने कुमाऊं की पहचान पिछौड़ा और गलोबंद पहनाकर प्रियंका का स्वागत किया। ये देखते हुए कांग्रेस ने भी प्रियंका के रूप में अपनी ताकत का प्रदर्शन आज किया।
खटीमा में प्रियंका गांधी की रैलीप्रियंका ने भी सीधे भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर निशाना साधा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, कोरोना काल में जब लोग इधर से उधर जा रहे थे, तो उनके पास मदद के लिए मैसेज आते थे। कांग्रेस ने कई लोगों को गाड़ियां करवाकर घर भेजा। सभी कांग्रेसी उनकी मदद के लिए कोरोना काल में भी डटे रहे। ये सब करके हम राजनीति नहीं कर रहे थे बल्कि अपना धर्म निभा रहे थे। प्रियंका ने कहा कि, जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। उनसे जमीनों का हक छीना जा रहा है। नौजवानों से रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है। लोगों को लूटा और गुमराह किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि, वो केवल एक ही बात कहने आई हैं कि आंखें खोलो और देखो कि पिछले 5 सालों में आपके प्रदेश के साथ क्या किया गया। क्या आपकी जीवन शैली में कोई बदलाव आया? इस बात को कभी मत भूलो, उनको ये बात याद दिलाओ।
मुख्यमंत्री धामी पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि, सीएम आजकल बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछो कि रोजगार क्यों नहीं बांटे? इनसे पूछो हमारी जमीन क्यों छीनी गईं। इनसे पूछो कि जब शहरों से वापस आ रहे थे तो तुम तब कहां थे। जब किसान भाई आंदोलन कर रहे थे तब तुम कहां थे? वहीं, खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहा कि, ये वो शख्स हैं जिन्होंने अपनी शादी में मिला नेक भी जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया। कापड़ी सुबह से शाम जनता के लिए काम करेंगे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment