उत्तराखंड

गीत एवं पोस्टर की लांचिंग के दौरान आसमान में छोड़े गए भगवा रंग के गुब्बारे

IMG 20220201 WA0152
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गीत एवं पोस्टर की लांचिंग कार्यक्रम में पूरा मंच भगवामय था। भाजपा ने गाने को एल०ई०डी० पर चलाकर प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा धर्मपुर के संयोजक अनंत सागर गिरी ने किया।

कार्यक्रम में सभी मंडलो के अध्यक्ष, सभी मौर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी पार्षदगण एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा जी , रेशम फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, प्रवासी प्रभारी उत्तराखंड उषा प्रियदर्शी एवं हरीश डोरा, सुशील गुप्ता, विनोद रांगड़, महेश्वर बहुगुणा रतन सिंह चौहान, श्याम पंत और प्रसन्न लखेड़ा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के उपरांत धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद चमोली ने डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में वोट मांगे। प्रचार के दौरान विनोद चमोली ने केंद्रीय सरकार द्वारा पेश बजट की खूबियां गिनाई। श्री चमोली ने बताया कि उन्हें क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment