उत्तराखंड सामाजिक

टपकेश्वर नगर क्षेत्र में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाया गया

Tapkeshwar
Written by Subodh Bhatt

देहरादून, 18 जनवरी, 2021। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत टपकेश्वर नगर क्षेत्र में माँ भारती योगशाला व श्री राम मंदिर अभियान समिति के संयुक्त प्रयास से आज प्रातः 5.30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया। जिसमे अभियान प्रमुख ताराचंद जी, टपकेश्वर क्षेत्र प्रमुख आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, समाजसेवी संजीव विनोदिया, कार्यलय प्रमुख उमेश गुप्ता, जमाकर्ता बसंत, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र राणा, योगशाला प्रमुख प्रीतम सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment