उत्तराखंड ख़बरसार

हुनर हाट में दलेर मेहंदी की दमदार आवाज पर थिरके लोग

WhatsApp Image 2021 11 08 at 1.14.19 PM e1636374795754
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी अपनी दमदार आवाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। जहां अभी कुछ दिनों पहले दलेर मेहंदी अपने तीन गाने बैक-टू-बैक (आईला रे आईला, तुरिया-तुरिया, रोला पे गया) रिलीज होने पर सुर्खियों में बने रहे वहीं दलेर मेहंदी हुनर हाट में अपनी आवाज के जलवे बिखेरते नज़र आए।

यह कार्यक्रम देहराधून में आयोजित सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम था जो कि गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज ग्राउंड देहराधून, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित हुआ था। इस क्रार्यक्रम का समापन दलेर मेहंदी की आवाज से ही किया गया। हालांकि कार्यक्रम में जाने-माने चेहरों को हिस्सा बनाया गया। लेकिन इसके आखिरी दिन दलेर मेहंदी की आवाज पर लोगों ने जमकर डांस किया। क्रार्यक्रम में दलेर मेहंदी ने अपने गानों से न केवल लोगों का मनोवल बढ़ाया बल्कि देश के प्रति लोगों का प्रेम भी जगाया। कार्यक्रम का थीम था 75 साल आजादी का अमृत महोत्सव। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है क्रार्यक्रम में देश की आजादी पर ज़ोर दिया गया। बता दें कि स्टेज पर दलेर मेहंदी अपने गानों पर खुद भी डांस करते नजर आए।
जब भी संगीत का जिक्र होता है तो दलेर मेहंदी का नाम जरूर सामने आता है। इनके पंजाबी गाने हों या हिंदी, लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। श्हो जाएगी बल्ले बल्लेश्, श्तुनक तुनक तुनश्, श्ना-ना-ना रेश् गानों के बोल लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment