ख़बरसार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सचिव का किया सम्मान

WhatsApp Image 2021 10 28 at 2.25.39 PM e1635411842740
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा लखोटिया जी एवम् राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रेखा लखोटिया जी उत्तराखंड अपनी अफिशल विजिट पर पधारी। देहरादून में तीन शाखाओं देहरादून, ऋषिकेश एवम् रुड़की शाखा द्वारा संयुक्त रूप से प्रोग्राम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रमा गोयल, रितु अग्रवाल एवम् मीना सिंघानिया जी द्वारा शॉल एवम् पटका उड़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका सिंधु जी ने बहुत सुंदर तरीके से सारा इंतजाम किया।
उत्तराखंड में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की शारदा जी एवम् रेखा द्वारा बहुत सराहना की गई। उनके द्वारा नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा लखोटिया जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। रमा गोयल देहरादून अध्यक्ष एवम् उत्तराखंड संयोजिका को मारवाड़ी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती कल्पना अग्रवाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रानी अग्रवाल, बबीता गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, रीना गर्ग, संगीता अग्रवाल, सीमा गोयल, अदिति, प्रीति गुप्ता, कविता अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, रुचि बिंदाल, सरिता रानी, सुमन जैन, सलोनी अग्रवाल,इंदु देवी मीनाक्षी अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment