ख़बरसार

मनबीर कौर चौरिटेबल ट्रस्ट हुआ भारतीय गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित

WhatsApp Image 2021 10 28 at 1.40.43 PM e1635409321798
Written by Subodh Bhatt

राजस्थान बीकानेर की संस्था युथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल मंच के द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में देश के कोने कोने से कई मशहूर डॉक्टर,प्रोफेसर,कुलपति, कवि,अभिनेता,अभिनेत्री साथ ही साथ विश्व के नम्बर एक जादूगर सम्राट शंकर उपस्थित थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम अंकुर छावड़ा, रास्ट्रीय अध्यक्ष, सम्पूर्ण शराब बंदी,जयपुर से राज कंवर राठौड़ प्रधान संरक्षक तथा राजकोट से महोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री, मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री से सीरियल के उभरते कलाकार कुणाल सिंह राजपूत तथा कई गणमान्य बिसिस्ट मुख्य अतिथि उपस्थित थे। यह संस्था युथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल मंच जिसके रास्ट्रीय अध्यक्ष भैरू सिंह राजपुरोहित और इस संस्था की निर्देशक मधु माया सिंह हैं,जो कि हर दो-तीन साल में देश के उन प्रतिभावाण संस्था ओर लोगों को सम्मानित करती है, जिनका उनके समाज के अतुलनीय प्रभाव रहा है।इसी कड़ी में देहरादून की प्रख्यात सामाजिक संस्था मनबीर कौर चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रमनप्रीत कौर को भारतीय गौरव अवार्ड 2021 के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा इस सम्मान के सभी सदस्य सहभागी हैं। उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में मनबीर कौर चौरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती रमनप्रीत कौर के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मुंगेर से प्रेम मोहन सिंह,दिल्ली एनसीआर के प्राभरी रतन सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment