देहरादून। वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह का आयोजन प्रेस क्लब में किया गया। इस दौरान मोर्चा ने कई लोगों को सम्मानित किया। जिसमें मीडिया कर्मियों से लेकर वाल्मीकि समाज से अच्छी जगह नोकरी करने वालो के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।
बुधवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजांदास ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने वाल्मीकि भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगो का समाधान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता होगी।
इस मौके पर राजपुर विधायक खजांदास ने वाल्मीकि जयन्ती की सभी को बधाई दी। कहा कि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर सबको चलना चाहिये। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, राष्ट्रीय महामंत्री ओपी सिसोदिया, राजेश राजौरी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र केसला, मदन वाल्मीकि, अरुण चौहान, मोहम्मद शाहिद, सोनू गहलोत, चमनलाल वाल्मीकि, पार्षद नीतू वाल्मीकि, रमन मोदी, विशाल विरला, राकेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।