उत्तराखंड सामाजिक

जरूरतमंद छात्रों व अध्यापकों के सम्मान को आगे आया जेबीपी फाउंडेशन

WhatsApp Image 2021 10 10 at 3.58.41 PM
Written by Subodh Bhatt

ऋषिकेश : ग्रामीण स्थित हिमालय विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में जे.बी.पी.फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा मैनेजिंग ट्रस्टी एसएन शर्मा सेवानिवृत्त जोनल मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जे.आर. जोशी ने मेधावी छात्र और छात्राओं को नगद राशि देकर पुरूस्कृत किया व कोरोना संक्रमण काल में निशुल्क अध्यापन करा रहे प्रत्येक अध्यापक व अध्यापिकाओं को भी 1100 रुपये व प्रधानाध्यापक को 2100 रुपये सम्मान राशि व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2021 10 10 at 3.58.42 PM
अपने संबोधन में पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि निर्धन व मेधावी छात्रों को कभी भी स्वयं को निर्बल नहीं समझना चाहिए हर बालक और बालिका में शिखर तक पहुंचने की अपार संभावना होती है। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी एस.एन शर्मा ने छात्रों को संक्रमण काल में भी विपरीत परिस्थितियों से निखरने का प्रयास करते रहना चाहिए संस्था द्वारा जरूरतमंदों की हर संभव सहायता को प्रयास किया जा रहा है। वह गत वर्ष ऋषिकेश में 2 विद्यार्थियों को दस-दस हजार की सहायता व इस वर्ष भी कुमारी अंजली चौहान राजकीय इंटर कालेज खदरी को ₹10000 शिक्षा सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों मे भी मेधावी छात्रों की मदद जारी है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जे.आर. जोशी जी ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उन्हें परिश्रम करने को बल देने वह स्वयं की क्षमताओं को पहचानते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित करने व महत्वपूर्ण प्रसंग भी सुनाएं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश व्यास, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा बिष्ट, समाज सेवी योगेश राणा, राजेश पयाल, रवि शास्त्री, प्रधानाध्यापक विनोद चौहान, प्रबंधक होशियार सिंह भंडारी, सरोज व्यास, अरुण बिष्ट संजय थापा, अनीता बलूनी, कमला उनियाल, सुधा बेलवाल, पूर्णिमा, मोहन व विजेता छात्र छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment