उत्तराखंड सामाजिक

त्योहार हमें सामाजिक उर्जा देते हैं: गोयल

goyal
Written by Subodh Bhatt

मकर संक्रांति पर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने किया खिचड़ी एवं कंबल वितरण

Kambal vitran
देहरादून 14 जनवरी। त्यौहार पिछले 5000 सालों से हमारे सामाजिक जीवन का आधार है इन त्योहारों की सार्वजनिकता न सिर्फ हमें अकेलेपन से बचाती है वरन हमारे अंदर सामाजिक ऊर्जा भी भर देती है। मकर सक्रांति का त्यौहार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समरसता उत्पन्न करने का माध्यम है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कैंट विधानसभा के चोर खाला बस्ती बल्लूपुर रोड पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब बाजार ने हमें कुछ नए दिन मनाने के लिए दिए हैं पर जो अपनापन अपनी संस्कृति और परंपराओं से मिले त्यौहारों में है वह इनमें नहीं है।
धर्मपुर विधानसभा के लालपुल सहारनपुर रोड पर हुए खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनंत सागर पंडित दीनदयाल मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत पार्षद सतीश कश्यप ने सभी महानगर वासियों को मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं दी।

gama
राजपुर विधानसभा के घंटा घर पर हुए खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
धर्मपुर विधानसभा के पथरीबाग चैक पर विधायक विनोद चमोली महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन चैहान कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने खिचड़ी एवं कंबल वितरण किया।

vinay goyal 1

महानगर के विभिन्न स्थानों पर हुए खिचड़ी एवं कंबल वितरण कार्यक्रमों में पार्षद राजपाल पयाल सतीश कश्यप आलोक कुमार योगेंद्र नेगी मोंटी कोहली पूर्व पार्षद शारदा गुप्ता मधु जैन विजेंद्र गोयल मनजीत गुजराल कविता चैहान आशीष बलूनी अश्विनी गोयल विवेक कुमार अभिनव संदीप गोयल एवं रवि कुमार कौशलेंद्र सिंह नवीन नौटियाल महेश पांडे इसरार अहमद संजीव राठी गौरव बूढ़ाकोटी आशीष गिरी संजीव सिंघल सुनील शर्मा अरुण खरबंदा ऋषि नंदा विपिन खंडूरी विमला गौड़ वैजयंती माला के साथ दर्जनों महानगर भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment