उत्तराखंड सामाजिक

साढे चार सौ करोड़ से होंगे धर्मपुर विधानसभा के सीवर कार्य: विनोद चमोली

vinod chamoli
Written by Subodh Bhatt

देहरादून 12 जनवरी। धर्मपुर विधानसभा में शिवर कनेक्टिविटी हेतु साढे चार सौ करोड़ रूपया स्वीकृत किया गया है आज एडीबी एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बताया कि 92 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा चुके हैं जिसमें देहराखास की विभिन्न कॉलोनियों ओम सिटी, पाम सिटी, ग्रीन सिटी, विद्या विहार, एवं राज राजेश्वरी कॉलोनी सम्मिलित है। विधायक के अनुसार क्षेत्रों में शीघ्र ही शिविर लाइन खोजने का कार्य आरंभ होना है। इन क्षेत्रों में स्वीकृत संपर्क मार्गो को स्थगित किया गया है।
बैठक में सहायक अभियंता पेयजल निगम अरविंद चैहान ने बताया कि रिस्पना के दोनों और की कॉलोनियों से आने वाले शिवर को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा जिस हेतु 63 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

Vinod Chamoli
बैठक में एडीबी कंसलटेंट युद्धवीर सिंह इंजीनियर भक्ति सैनी अरविंद सजवान सहायक अभियंता पेयजल निगम सत्येंद्र कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम पवन कुमार सहायक अभियंता पेयजल निगम महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल पार्षद सतीश कश्यप दिनेश सती राजपाल पयाल आलोक कुमार महिपाल धीमान राजकुमार कक्कड़ पूर्व प्रधान मथुरावाला नवीन छेत्री ओम सिटी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment