उत्तराखंड

Big News : उत्तराखंड कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बने

प्रीतम
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। उत्तराखंड में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी हरीश रावत के साथ दो अन्य को दी गई है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़ और रणजीत सिंह रावत को बनाया गया है।

IMG 20210722 WA0008

साथ ही कमेटी में प्रदीप टमटा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक व पार्टी का वरिष्ठ प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना को बनाया गया है। इनके अलावा पार्टी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आर्येंद्र शर्मा को दी गई है।

उत्तराखड में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता और प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर फैसला पंजाब प्रकरण के निपटारे के बाद होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment