उत्तराखंड

कोरोना नियमों का उल्लघन करने के खिलाफ कार्यवाही तेज

देहरादून। कोरोना गाइडलाइन के तहत बिना मास्क सोशल-डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का उल्लंघन कर घूमने वाले लोगों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शहर कोतवाली सहित जिले के अलग-अलग 20 थानों और यातायात सीपीयू सहित कुल 744 चालान किए गए। बिना मास्क के 82, सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन में 662 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शनिवार देर तक की गई। वहीं इस दरमियान सभी चालान के अंतर्गत एक लाख 7 हजार 200 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। सबसे अधिक चालान की कार्रवाई थाना मसूरी क्षेत्र में 146 लोगों के खिलाफ की गई।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment