Recipe
देहरादून। ग्राफिक एरा में रेसिपी प्रतियोगिता में नंदानी और मनी त्यागी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के चलते रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. के अथर्व चौहान और अमन कुमार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एम.एससी. की अनन्या और हर्षिता जोशी तथा बी.एससी. की वैष्णवी डबराल औ तनिष्का नेगी की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया।
आइडियाथॉन में लूमीफोल्ड अव्वल
ग्राफिक एरा में आयोजित आइडियाथॉन 2026 में लूमीफोल्ड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आइडियाथॉन 2026 प्रतियोगिता में टीम सीएसटीड्रोम्स दूसरे और टीम वश तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शीर्ष 10 टीमों को 1 लाख रुपय का पुल प्राइज दिया गया।कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ओएनजीसी के हेड-एचआर सर्विसेज नीरज कुमार शर्मा और यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर ने किया।



[…] सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से भेंट […]
[…] कर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, चुनावी रणनीति तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी के […]