3 Idiots Chatur Silencer on Wangdu
नयी दिल्ली। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर ‘साइलेंसर’ रामलिंगम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने मंगलवार को लोगों से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा ‘‘मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगड़ू की मौत हो।’’
आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ का किरदार फुनसुख वांगड़ू सोनम वांगचुक से प्रेरित था। वांगचुक ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। (भाषा)


