प्रशासन उत्तराखंड

MDDA की सीलिंग कार्रवाई के दौरान हंगामा, मारपीट करने वाले चार लोग गिरफ्तार

MDDA Sealing Drive Clash
Written by Subodh Bhatt

MDDA Sealing Drive Clash

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर लोक शांति भंग करने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार सोमवार को कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट करने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और झगड़ा और उग्र हो गया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए लोगों में अनुराधा सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजीव यादव और सागर कुमार शामिल हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, हेड कांस्टेबल मांगेराम, महिला हेड कांस्टेबल निर्मला बहुगुणा, कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल प्रवीण सिंह भंडारी की अहम भूमिका रही।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment