ख़बरसार

PM मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ सलाह पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़

WorkFromHome
Written by Subodh Bhatt

WorkFromHome

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में बचत और फिजूल खर्च कम करने को लेकर दिए गए संदेश पर सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर पीएम मोदी ने लोगों से आर्थिक सतर्कता बरतने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अनावश्यक खर्चों से बचें, सोने की खरीदारी सीमित करें, विदेश यात्राओं को टालें और जहां संभव हो वहां ‘वर्क फ्रॉम होम’ को अपनाएं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “वर्क फ्रॉम होम” वाला बयान तेजी से वायरल हो गया।

कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों ने इस सलाह को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने लिखा कि “आखिरकार ऑफिस जाने से राहत मिलने वाली है”, तो कुछ ने इसे “कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी” बताया।

सोशल मीडिया पर #WorkFromHome और #WFHTrend जैसे हैशटैग भी तेजी से ट्रेंड करने लगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तेल संकट गहराता है तो परिवहन और दैनिक खर्चों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम मॉडल ईंधन की बचत और ट्रैफिक कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment