खेल

देहरादून में यूथ गर्ल्स टीम इवेंट के रोमांचक मुकाबले, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल फाइनल में पहुंचे

Dehradun TT Championship 2026
Written by Subodh Bhatt

Dehradun TT Championship 2026

देहरादून में आयोजित 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में यूथ गर्ल्स टीम इवेंट के स्टेज-II मुकाबले रोमांचक रहे। देशभर की मजबूत टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां अंततः तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

तमिलनाडु का दबदबा
तमिलनाडु टीम ने अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश पर 3-0 की एकतरफा जीत से की। इसके बाद गुजरात को भी 3-1 से हराकर टीम ने अपना वर्चस्व बनाए रखा। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र OR तमिलनाडु के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए रोचक मुकाबला चल रहा है

महाराष्ट्र और दिल्ली का संघर्ष
महाराष्ट्र ने पहले राउंड में PSPB-A को 3-1 से हराया और फिर NCOE को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। वहीं दिल्ली ने राजस्थान और कर्नाटक जैसी टीमों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पश्चिम बंगाल की शानदार वापसी
पश्चिम बंगाल ने अपने अभियान में हरियाणा को 3-1 से हराया और फिर उत्तर प्रदेश के खिलाफ कड़ा मुकाबला जीतते हुए 3-2 से विजय प्राप्त की। सेमीफाइनल में दिल्ली को 3-0 से हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment