Student Cabinet at CIMS College
देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल सहित क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) का चयन किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों की उपस्थिति में चयनित छात्र-छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी नर्सिंग 2022 बैच के अविनाश कुमार को हेड बॉय तथा बीएससी नर्सिंग 2022 बैच की जागृति भंडारी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल से बीएमएलटी 2023 बैच के मनोज को हेड बॉय और बीएससी ओटीटी 2023 बैच की रिया को हेड गर्ल चुना गया।
इसके साथ ही सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जैस्मीन, दुर्गी, अरुण, दीपिका, प्रिया पंवार, अक्षत जोशी, अंशिका गुसाईं, अदिति भंडारी, दीपेश, प्रिया, वर्षा रानी, सुमित, तृप्ति रावत, आयुष नेगी, प्रीति लोटनी, श्वेता उनियाल, आंचल नेगी, अंशुमान, निकिता, नेहा शाह, महक, पूजा, शीतल भारद्वाज, परमजीत सिंह, मानसी रांगड और सुमित नेगी को क्लास रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया।

इसी प्रकार सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल में पारस बिष्ट, नैंसी, भूपेंद्र, आंचल, मनोज, ज्योति, अनुष्का उनियाल, शालिनी रतूड़ी, शिवांगी चौहान, प्रियंशु सिन्हा, अश्मित कुमार, स्नेहा मिश्रा, विनीत शर्मा, रिया चौहान, प्रदीप, अपूर्वा, सत्यम कुमार, तेजस्विनी शर्मा, दीपिका स्वरा, अनुज रावत, इशिका कुकरेती, उषा भट्ट, आयुष कुमार, श्रेया सिंह, विनायक, अनन्या, अमन बुटोला, हिमांशी नेगी, पियूष बर्थवाल, विशाखा, दीपक, योगिता भट्ट, अमन, मनीषा, एमडी गुलशाद, अनुष्का, विवेक और अंजली को क्लास रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि स्टूडेंट कैबिनेट विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीमवर्क की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।
कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, मेजर ललित सिंह,सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डा अंजना गुसाई, डा प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सिंह, सुनील बिष्ट, डा मेघा पंत , नगमा, सहित विभिन्न शिक्षक एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


