उत्तराखंड लोकप्रिय स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

Every home is yoga
Written by admin

Every home is yoga

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण और 8 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की पहली योग नीति-2025 का औपचारिक शुभारंभ किया और “एक वृक्ष, योग के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

Ad

Ad

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित किए जाएंगे। राज्य में दो नए नगर बसाकर उन्हें योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Ad

Ad

उन्होंने बताया कि योग नीति के तहत:
– योग व ध्यान केंद्रों के लिए 20 लाख तक की सब्सिडी
– योग अनुसंधान के लिए 10 लाख तक अनुदान
– 2030 तक पांच योग हब स्थापित किए जाएंगे
– 2026 तक सभी आयुष वेलनेस सेंटर्स में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

Every home is yoga

मुख्यमंत्री ने योग को जीवनशैली और आंतरिक संतुलन का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि योग ने विश्व को जोड़ने और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही राज्य में रोजगार, स्वरोजगार और पलायन की समस्या के समाधान हेतु रणनीतिक प्रयासों की जानकारी भी दी।

Every home is yoga

कार्यक्रम में भारत में मेक्सिको, नेपाल, फिजी, सूरिनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के राजनयिकों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment