हादसा

देहरादून में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार ने 6 को रौदा, 4 की मौत

road accident in dehradun
Written by admin

road accident in dehradun

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र में स्थित उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास, साईं मंदिर के निकट, एक तेज़ रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर पैदल चल रहे 4 मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मर्सिडीज कार चालक ने वाहन को तेज़ और खतरनाक तरीके से चलाया, जिससे यह घटना घटी। मृतकों की पहचान मंशाराम (30 वर्ष), रंजीत (35 वर्ष), बलकरण (40 वर्ष), और दुर्गेश के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर काठबंगला क्षेत्र के निवासी थे और शिवम नामक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।

घायल व्यक्तियों की पहचान धनीराम (राजपुर, देहरादून) और मो0 शाकिब (बिहार) के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, और बाद में दून राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों घायल व्यक्तियों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को सूचना दी गई है। घटनास्थल के पास कई थानों की पुलिस द्वारा संघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

मृतकों के नाम और पते:

  1. मंशाराम पुत्र रामबहादूर, ग्राम लोटी सरया, थाना बाबाबाजार, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।
  2. रंजीत, ग्राम लोटी सरया, थाना बाबाबाजार, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष।
  3. बलकरण पुत्र नौमीलाल, जगजीतपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, उम्र 40 वर्ष।
  4. दुर्गेश, गोरिया रुदौली, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश।

घायलों के नाम और पते:

  1. धनीराम पुत्र राजकुमार, अजीजपुर, थाना तडीयामा, हरदोई, उत्तर प्रदेश, वर्तमान में राजपुर, देहरादून।
  2. मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर, हसनपुर, थाना बाजपटटी, सीतामणी, बिहार, वर्तमान में उत्तरांचल अस्पताल, राजपुर रोड, देहरादून।

About the author

admin

Leave a Comment