ख़बरसार उत्तराखंड लोकप्रिय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचुर में

CM Yogi in his native village Panchur
Written by Subodh Bhatt

CM Yogi in his native village Panchur

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जनपद पौड़ी के तहसील यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचुर में यहां पर योगी तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इसके बाद उन्होंने स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फीट तिरंगे व दो दिवसीय किसान मिले का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने विद्यालय की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया। वहीं लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का चेक वितरण किए।

इसके अलावा उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। जहां पर किसानों को विभिन्न विषयों के स्टालों पर जानकारी दी गई। इस मौके पर किसानों ने खेती पशुपालन संबधि वस्तुओं की खरीद भी की।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment