उत्तराखंड

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता-धस्माना

IMG 20210414 WA0012
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: महानगर महिला कंग्रेस का विस्तार करते हुए कैंट विधानसभा के कौलागड़ वार्ड में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की संस्तुति पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला शर्मा बेलवाल ने मल्लिका खत्री को कौलागड़ वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कौलागड़ में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में सुशीला ने ऊक्त घोषणा की। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने  खत्री को वार्ड अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेश व देश में महिलाएं भाजापा सरकार की नीतियों से परेशान हैं इसलिए पार्टी की महिला विंग को ज्यादा के ज्यादा महिलाओं तक पहुँच बना कर उनको भाजपा की महिला विरोधी नीतियों के बारे में बता कर कांग्रेस के साथ जोड़ने का अभियान चलाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पिया थापा, ब्लॉक महिला कंग्रेस अध्यक्ष सुशीला शर्मा ,  सरोज भाटिया आदि महिलाएं उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment