देहरादून : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा देहरादून के जनपद मंत्री पद पर सी.एम. राणा निर्वाचित हुए। जो एक बहुत बड़ी जीत है इसके लिए उन्होंने अपने सभी फार्मासिस्ट भाई-बहनों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेरे अग्रज/अनुज भाई -बहनों, आपके अपार स्नेह, प्रेम एवं समर्थन से मुझे पुनः जनपद मंत्री पद पर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ सभी सदस्यों की समस्याओं और संवर्ग की मांगों की पूर्ति के लिये तन-मन से कार्य करूंगा। आपने मुझ पर विश्वास किया उसे बरकरार रखूंगा। प्रान्तीय अध्यक्ष प्रताप पंवार, प्रान्तीय महामंत्री आर. एस. ऐरी, प्रान्तीय संरक्षक वी.पी.एस रावत, प्रान्तीय उपाध्यक्ष गिरीश भूषण नॉटियाल, चुनाव अधिकारी गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष वी.एस. पंवार, मण्डलीय सचिव राकेश रावत, भाई प्रमोद पंवार और संयोजक मण्डल के समस्त सदस्यों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तह दिल से आभार।।


