देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म, टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) पूर्व की भॉति इस वर्ष भी ‘उफतारा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित कर रहा है. समारोह में फिल्म, लोक संस्कृति, साहित्य एवं कृर्षि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 15 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर गत वर्ष दिवंगत हुए अनेक कलाकारों को एक वीडियो चित्र के माध्यम से श्रद्वाजलि कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
निम्न विभूतियों का सम्मान, निम्न विद्या के लिए होगा
राम रत्न काला संस्कृति संरक्षण, गणेश वीरान गीतकार/ फिल्म निर्देशन, बलदेव राणा, फिल्म अभिनय देबू रावत, फिल्म निर्देशन सुशीला रावत फिल्म लेखन एवं निर्देशन, सुदर्शन साह फिल्म निर्माण एवं निर्देशन, ओम प्रकाश सेमवाल गढ़वाली कवि/ साहित्य लेखन, पन्नू गुसाई अभिनय, माया उपाध्याय कुमाँऊनी लोकगायन, मनोज सागर जौनसारी लोकगायन मुकेश कठैत गढ़वाली लोक गायन, डा0 विरेन्द्र बाल गढ़वाली लोकसाहित्य, सुरेन्द्र कोहली गीतकार नवोदित संगीतकार, सुमित गुसॉई, अजय पाल सिंह पंवार – कृर्षि क्षेत्र
कार्यक्रम 12 अप्रैल 2021 को नगर निगम प्रेक्षागृह देहरादून में सांय 4 बजे से प्रारम्भ होगा ।
प्रेसवार्ता में उफतारा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव डा0 अमर देव मोदियाल, कोषाध्यक्ष बृजेश भट्ट, उपाध्यक्ष गम्भीर सिंह जयाड़ा, वरिष्ठ संस्कृति कर्मी अनिल राष्न संयोजक पदम गुसाई, नागेन्द्र प्रसाद तथा किशोर रावत उपस्थित रहे ।


