राजनीति

BJP महानगर कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का भव्य स्वागत

Ajay Tamta gets a grand welcome
Written by admin

Ajay Tamta gets a grand welcome

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मंत्री अजय टम्टा का अभिनंदन किया और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं।

अजय टम्टा का राजनीतिक सफर जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तक का रहा है। उन्होंने जनता की सेवा में अनवरत योगदान दिया है, जिससे वे लाखों लोगों के प्रिय नेता बन चुके हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को नमन किया। उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी जनता ने उन्हें तीसरी बार संसद भेजा है, जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अजय टम्टा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उत्तराखंड की आवाज को केंद्र तक पहुंचाकर राज्य का विकास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैंट विधायक सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनित मित्तल और विनय गोयल ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्याय नेहा जोशी, महानगर के वरिष्ठ उपाध्याय राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र पाल, राजेश काम्बोज, मोहित शर्मा, उमा नरेश तिवारी, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, मनीष पाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment