उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की

CM Photo 06 dt 10 feb 2021
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया। जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूर्तराम शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment