ख़बरसार उत्तराखंड

सूना ग्राम सभा में महिला मंगल दल का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

Suna Gram Sabha mein mahila mangal dal
Written by Subodh Bhatt

Suna Gram Sabha Mahila Mangal Dal

ग्राम सभा सूना में ग्राम प्रधान अनीता देवराडी की अध्यक्षता में महिला मंगल दल के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सूना वार्ड सुमन देवराडी, ग्राम समिति अध्यक्ष प्रेमचंद देवराडी सहित ग्राम के सभी छह वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के पांच वर्षों में किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इसके बाद सर्वसम्मति से महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में दीपा देवी को अध्यक्ष, नेहा देवी को कोषाध्यक्ष, प्रियंका देवी को सचिव, तुलसी देवी को उपाध्यक्ष तथा रितु देवराडी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं ग्राम विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment