राजनीति उत्तराखंड

प्रेम प्रसंग में फंसे पूर्व विधायक सुरेश राठौर 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

Suresh Rathore expelled from BJP
Written by Subodh Bhatt

Suresh Rathore expelled from BJP

देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि शोशल मीडिया मे उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी संज्ञान लेकर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

चौहान ने कहा कि उनके द्वारा दिये गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था। उन्हे लगातार पार्टी की मर्यादा एव्ं सामाजिक आचरण का उल्लंघन दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment