ख़बरसार खेल लोकप्रिय

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के योग छात्र उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

Yoga student national record
Written by admin

Yoga student national record

  • 3 घण्टे 3 मिनट ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार खड़े रहकर हासिल की यह उपलब्धि
  • इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हुआ राष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • मंगलवार सुबह 10ः28 मिनट पर लाइव रिकॉर्डिंग शुरू हुई दोपहर 01ः31 मिनट पर समापन
  • शाबाश उत्तम शाबाश, योग साधक की साधना को मिला सम्मान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार 3 घण्टे 3 मिनट तक खड़े रहकर यह उपलब्धि हासिल की। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में उत्तम का यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की प्रतिनिधि डॉॅ श्वेता झा की मॉजूूदगी में राष्ट्रीय रिकार्ड की रिकार्डिंग दर्ज की।

Ad

Ad

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डॉ (प्रो.) कुमुद सकलानी एवम् कुलसचिव डॉ लोकेश गम्भीर ने उत्तम अग्रहरि को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें।

Ad

Ad

इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की अनुवांशिक संस्था है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में 48 एशियन देश सदस्य हैं। एशिया बुक ऑफ रिकार्डस का प्रधान कार्यालय वियतनाम में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रधान कार्यालय फरीदाबाद, हरियाणा में है। इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अब तक 40,000 (चालिस हज़ार) रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके हैं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं पूर्व में भी राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के रिकार्ड्स बना चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रबन्धन समय समय पर ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करता रहता है।

उत्तम अग्रहरि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से एमएससी योगिक साइंस एण्ड ऑल्टरनेटिव थेरेपीज़ का कार्से कर रहे हैं। डीन डॉॅ कंचन जोशी ने जानकारी दी कि उत्तम अग्रहरि योग के एक मेधावी छात्र हैं जिसका परिणाम यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उत्तम के इस राष्ट्रीय रिकार्ड से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का नाम देश विदेश में रौशन हुआ है। उत्तम ने अपनी योग साधना से योग के महत्व को देश विदेश में प्रचारित प्रसारित करने का काम किया है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्तम की प्रतिभा को पूर्व में भी सम्मानित किया है। उत्तम अग्रहरि की सम्पूूर्णं उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय वहन कर रहा है व साथ उनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय प्रबन्धन लंबे समय से करता आ रहा है। इस अवसर पर डॉ मालिविका सती कांडपाल, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, डॉ सरस्वती काला, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ बिजेन्द्र सिंह, डॉ प्रेरणा, डॉ ओम नारायण तिवारी भी उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment