शिक्षा उत्तराखंड

IEEE WIT स्टूडेंट ब्रांच को मिला ‘श्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच’ का पुरस्कार

IEEE WIT
Written by admin

IEEE WIT

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यू.आई.टी.), देहरादून की आई.ई.ई.ई. डब्ल्यू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा वर्ष 2024 का ‘श्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच’ पुरस्कार प्राप्त किया।

यह सम्मान दिनांक 12 जनवरी 2025 को आयोजित वार्षिक बैठक (ए.जी.एम.) के दौरान आगरा के “होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट” में प्रदान किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न तकनीकी और पेशेवर संस्थानों ने हिस्सा लिया।

IEEE WIT

संस्थान के लिए गर्व का क्षण
पुरस्कार को महिला प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से आई.ई.ई.ई. डब्ल्यू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के काउंसलर कृष्ण चंद्र मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार पांडा ने स्टूडेंट ब्रांच के सभी छात्राओं और काउंसलर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

काउंसलर कृष्ण चंद्र मिश्रा ने इस सफलता का श्रेय स्टूडेंट ब्रांच की सभी छात्राओं जैसे जेसिका बार्नेवाला, शिवानी धोनी, भाविका भट्ट, अदिति चंद, प्रियांशी काराकोटी, यशी द्विवेदी और अन्य को दिया।

वर्षभर के उल्लेखनीय कार्यक्रम
स्टूडेंट ब्रांच के अध्यक्ष जेसिका बार्नेवाला और WIE अध्यक्ष भाविका भट्ट के नेतृत्व में वर्षभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें आई.ई.ई.ई. दिवस 2024 और महिला दिवस प्रमुख थे। इन कार्यक्रमों को छात्राओं ने सामूहिक प्रयास और उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।

आई.ई.ई.ई. का परिचय
आई.ई.ई.ई. (IEEE – Institute of Electrical and Electronics Engineers) दुनिया का सबसे बड़ा तकनीकी पेशेवर संगठन है, जो प्रौद्योगिकी को मानवता के लाभ के लिए आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

सम्मान समारोह की झलकियां
यह पुरस्कार आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश सिंह चौहान, पुरस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार सिंह, और अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. एस.एन. सिंह (आई.आई.टी. कानपुर) और प्रो. जे. रामकुमार (आई.आई.टी. कानपुर) उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment