ख़बरसार

बसन्त विहार में संदिग्ध मौत का मामला, शव को कब्र से बाहर निकाला गया

Basant Vihar suspicious death
Written by Subodh Bhatt

Basant Vihar suspicious death

देहरादून। बसन्त विहार क्षेत्र में विवाहित महिला फराह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में पुलिस ने जांच के तहत शव को कब्र से बाहर निकाला। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद थाना बसन्त विहार पर मामला दर्ज किया गया था।

आज, 25 सितंबर 2024 को तहसीलदार सदर की मौजूदगी में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। चिकित्सकों ने पुष्टि की कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले। शव से बिसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद, शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment