ख़बरसार देश-विदेश

सीताराम येचुरी का निधन: भारतीय राजनीति को बड़ा झटका, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन

Sitaram Yechury passed away
Written by Subodh Bhatt

Sitaram Yechury passed away

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 72 वर्षीय येचुरी पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज एम्स में जारी था।

सीपीआईएम की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आज दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर येचुरी के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, “हमारे प्रिय कॉमरेड सीताराम येचुरी का एम्स में आज निधन हो गया। उन्हें लाल सलाम।”

सीताराम येचुरी को सांस की नली में गंभीर संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने 10 सितंबर को एक बयान जारी कर उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी।

येचुरी भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। वह अपने विचारों, संघर्ष और नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति और खासकर वामपंथी दलों को बड़ी क्षति हुई है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment