राजनीति

निकाय चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता-सूर्यकांत धस्माना

civic elections
Written by Subodh Bhatt

civic elections

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से पिछले सात वर्षों में राज्य की जनता को निराश किया है उससे प्रदेश भर में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति लोगों में निराशा का भाव है और प्रदेश भर में लोग अब भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से परेशान हो कर भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं। इसलिए अब भविष्य में जो भी चुनाव होंगे उसमे भाजपा की हार तय है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्रीदेव सुमन नगर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

civic elections

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वाहन करते हुए कहा कि हालांकि हार के डर से भाजपा सरकार किसी ना किसी बहाने निकाय चुनाव टालना चाहती है किंतु उच्च न्यायालय के आदेश पर निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

श्री धस्माना ने कहा कि पिछले तीन कार्यकाल से लगातार देहरादून में नगर निगम में भाजपा के बहुमत वाला नगर निगम बोर्ड और मेयर चला आ रहा है किंतु जिस तरह से महानगर की बदहाली का आलम है वह किसी से भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रूपए खर्च करने के बाद भी आज शहर में सड़कों गलियों नालियों के हाल बेहाल हैं। कुछ घंटों की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो जाता है और सबसे बुरा हाल तो उन ग्रामीण क्षेत्रों का हो गया है जिनको सीमा विस्तार कर महानगर में जोड़ा गया और आज वे ना गांव ही रह गए और ना शहर बन पाए।

श्री धस्माना ने कहा कि महानगर में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, सड़क नाली बिजली पानी जैसी मूल भूत सुविधाओं के लिए इन क्षेत्रों के लोग परेशान हैं और अब चुनाव ना होने के कारण बिना जन प्रतिनिधियों के इन क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प पड़ गई हैं। श्री धस्माना ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीदेव सुमन नगर समेत शहर के अधिकांश वार्डों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और अनेक स्थानों में नालियों के पुश्ते ढह गए हैं।

बैठक में ब्लॉक यमुना कालोनी कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, निवर्तमान पार्षद संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सरदार जे एस चुग, सरोज सैनी,त ममता वर्मा, साधु राम, मोहमद युनुस, जमीर, नानक चंद, सुभाष गर्ग, रईस, आशिमा शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment