ख़बरसार

माफिया मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा बेटा अब्बास अंसारी, इस शर्त पर दी इजाजत

Abbas Ansari
Written by Subodh Bhatt

Abbas Ansari

माफिया मुख्तार की मौत के बाद तीन दिन की पैरोल पर अब्बास अंसारी जेल से बाहर आया है। उसे पिता के फातिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

सुप्रीम कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बुधवार यानी आज अब्बास को पूरी सुरक्षा के बीच लाया जाए। इसके बाद फातिहा पढ़ने के बाद उनको वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा।

पिता मुख्तार के जनाजे में नहीं जा पाया Abbas Ansari

अब्बास अंसारी ने अपने पिता के जनाजे में शामिल होने लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। अब्बास अंसारी ने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए भी लगाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी जो की अस्वीकार कर दी गई थी।

मुख्तार अंसारी की मौत

बता दें कि न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद 28 मार्च को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। गैंगस्टर से राजनीतिक नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्जनों केस दर्ज थे, जिनमें से कुछ में उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया था। वहीं विधायक अब्बास अंसारी कुछ आपराधिक मामलों के सिलसिले में न्यायिक हिरासत के तहत अभी यूपी की कासगंज जेल में बंद हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment