उत्तराखंड हादसा

जोशीमठ सलूड़ में वाहन दुर्घटना, 1 की मौत 2 घायल

सलूड़ में वाहन दुर्घटना
Written by Subodh Bhatt

सलूड़ में वाहन दुर्घटना

हर्षिता टाइम्स।

जोशीमठ। देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार (यूके11बी2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। कार में 05 लोग सवार थे, जो कि ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

उक्त सूचना पर जोशीमठ से हैड कांस्टेबल महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

सलूड़ में वाहन दुर्घटना घायलों का विवरण:-

1. सोभन चौहान पुत्र श्री पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र श्री धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र श्री भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र श्री माधो सिंह

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment