उत्तराखंड स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाओं ने शारीरिक रोगों से संबंधित बीमारियों को डॉ. सुजाता से सांझा किए

गर्भवती महिलाओं
Written by admin

गर्भवती महिलाओं

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 25 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विभाग, जनपद देहरादून एवं डॉ. सुजाता संजय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, संजय ऑर्थाेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, जाखन, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं हेतु प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल विषयक परामर्श सत्र का आयोजन के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों जैसे डोईवाला, रायपुर, विकासनगर, सहसपुर एवं शहर देहरादून में किया गया।

गर्भवती महिलाओं

गर्भवती महिलाओं हेतु प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल परामर्श सत्र

गर्भवती महिलाओं ने सांझा किये अपने रोग :-

इस कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 250 महिलाओं की निःशुल्क एनीमिया जांच भी कराई गयी तथा हीमोग्लोबिन कम वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें उचित आयरन युक्त पोषक तत्व लेने की सलाह दी गयी

कार्यक्रम में आयी हुई महिलाओं ने अपनी शारीरिक रोगों से संबंधित बीमारियों को डॉ. सुजाता संजय से सांझा किये।

इसके साथ ही इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को प्रधान मंत्री मात्र वंदना योजन में पंजीकरण करने तथा अन्य विभागीय योजनाओं की भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी।

About the author

admin

Leave a Comment