उत्तराखंड हादसा

करंट लगने से बड़ा हादसा, 16 व्यक्तियों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

करंट लगने से
Written by admin

करंट लगने से

हर्षिता टाइम्स।

चमोली:- चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया।जिसमे 15 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं।

जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे।

बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

करंट लगने से जांच के निर्देश :-

साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

 

About the author

admin

Leave a Comment