उत्तराखंड

CM धामी ने जवानों, दिव्यागों संग मनाया जन्मदिन

CM Photo 02 dt 16 September 2022 e1663340669339
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ’संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

CM Photo 16 dt 16 September 2022

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिवस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एन.आई.वी.एच. के निदेशक हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

सीएम धामी को मंत्रियों, विधायकों, सांसदों व जनप्रतिनिधयों ने जन्मदिन की बधाई दी।
सीएम धामी को मंत्रियों, विधायकों, सांसदों व जनप्रतिनिधियों ने दी जन्मदिवस की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्री गणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment