उत्तराखंड सामाजिक

बच्चों को मेहनत से अपना जीवन संवारने को प्रेरित किया

WhatsApp Image 2022 06 01 at 8.33.32 PM e1654096299117
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून, 01 जून। अंतर्राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि संस्कार केंद्र प्रेमनगर के बच्चों को उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास आयोग की अध्यक्षा डा. गीता खन्ना ने मेहनत से अपना जीवन संवारने को प्रेरित किया और साथ ही उपस्थित महिला अभिभावकों को स्वयं एवम बाल सुरक्षा की जानकारी प्रदान की। महिलाओं और बाल संबंधित समस्याओं के लिए उन्होंने सदैव उपलब्ध रहने की बात कही।
संस्था अध्यक्ष के के अरोड़ा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। केन्द्र प्रभारी पारुल विश्नोई ने वाल्मीकि केंद्र को ओर से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष के के अरोड़ा, ए के कौल, गुलशन माकिन, यशपाल बहल, पारुल विश्नोई, रविन्द्र माकिन, सूरज नागपाल, अनिता, अंजली, सुनीता माकीन आदि उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment