उत्तराखंड

जोत सिंह बिष्ट ने पुत्र सहित थामा आप का दामन

Jot singh
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जोत सिंह बिष्ट ने 6 मई को ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है और उनके साथ उनका बेटा हिम्मत सिंह बिष्ट भी आप में शामिल हुआ। दोनों को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है।
जोत सिंह बिष्ट पिछले कई सालों से कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे 40 साल से पार्टी के सदस्य रहे। जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की कार्यप्रणाली से दुःखी होकर पार्टी की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही लगातार भितरघात होने की शिकायत पार्टी के भीतर करते रहे हैं, लेकिन उनकी अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
हांलांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी जोत सिंह बिष्ट के पार्टी छोड़ने पर दुःख व्यक्त किया है। हरीश रावत ने कहा था कि वे जोत सिंह बिष्ट को मनाने का प्रयास कर रहे है। उनकी नाराजगी को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment