उत्तराखंड ख़बरसार

शीघ्र होगा शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2022 04 09 at 12.14.12 PM e1649499772352
Written by Subodh Bhatt

देहरादून : प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता मेंशरीर शौष्ठव प्रतियोगिता के आयोजक मंन्डल के नवीन रमोला ने बताया 11 अप्रेल 2022 को सँस्कार वैडिंग प्वाईन्ट जोगीवाला में शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।कोरौनाकाल होने के कारण प्रतियोगिता का पूर्व में आयोजन नहीं हो पाया था। राहुल राँगड़ ने कहा शारीरिक शौष्ठव प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में शरीर स्वस्थ रखने और शरीर मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है। स्थानीय जिम संचालकों एवं अन्य सहयोगियों के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समय दोपहर 3 बजे से साँय 8 बजे तक होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी प्रतिभा थपलियाल मौजूद थी, जिन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को भी शारीरिक सौष्ठव जैसी प्रतियोगिताओं में भागिता करने की अपील की प्रतियोगिता में बिजयी प्रत्यासियों को ट्राफी एवँ प्रमाण पत्र वितरित किए जाऐंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि, विधायक ब्रिजभूषण गैरोला,एवँ मेयर सुनील उनियाल गामा होंगे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment