उत्तराखंड

कैंट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना के समर्थकों ने ‘सूर्योदय उदय’ के नारे के साथ क्या प्रचार अभियान तेज

1643684732099
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। देहरादून स्थित कैंट विधानसभा में कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना की पत्नी ने भी पति के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया। वही निर्दलीय ताल ठोक रहे पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने धस्माना के समर्थन में अपना नाम वापिस लिया। वही सूर्यकांत धस्माना की पत्नी ने भी पति के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया। युवाओं ने भी कैंट विधानसभा में सूर्योदय उदय का नारा देकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

  • 1643684723133धस्माना की पत्नी डॉ प्रियंका धस्माना ने डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए निकली। वहीं, क्षेत्र के युवा इस बार के चुनाव में कैंट में नया सूर्योदय का नारा दे रहे हैं। साथ ही परिवारवाद की राजनीति से कैंट को मुक्ति देने के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
    सूर्यकांत धस्माना बैठकों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे और जनहित की योजनाएं मेरी राजनीति का आधार है। मेरी राजनीति समाजसेवा की बुनियाद पर खड़ी है। जनता और उसका हित मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बेहतर भविष्य की नींव रखेगी। कैंट की जनता इस बार कांग्रेस के साथ देती है तो मैं उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरी करने में निष्ठापूर्वक लग जाऊंगा।
    धस्माना ने कहा कि हम सबको जनता के हित में एकजुट होकर इस विधानसभा में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए जनता की आवाज को मजबूती देना है। चरणजीत कौशल को नाम वापस लेने पर उन्होंने दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment