उत्तराखंड

नहीं टूटेगा बिल्ली के भाग से छींका: विनय गोयल

WhatsApp Image 2021 10 29 at 5.34.08 PM e1635511938262
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के हसीन सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। कॉन्ग्रेस छींका टूटने की प्रतीक्षा में है पर बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने वाला नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 2012 में भी भाजपा की कांग्रेस से केवल एक सीट कम थी। इसके बाद हुए सभी चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पछाड़ा है। जिसमें लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव सम्मिलित हैं। भाजपा निरंतर उपलब्धि प्राप्त कर रही है, जबकि कांग्रेस का धरातल पर कोई कार्य नहीं है। वह केवल फेसबुक ट्विटर सोशल मीडिया पर ही एक्टिव है। भाजपा के पास ठोस जमीन है और मतदाताओं से उसका सीधा संपर्क है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। महिलाओं से जुड़ी घसियारी जैसी योजनाएं निरंतर आ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हमने अबकी बार 60 पार की कार्य योजना यूं ही नहीं दी है। इसके पीछे भाजपा सरकार की पिछले 5 साल की उपलब्धियां हमारा जनता से निरंतर संवाद और पिछले 5 साल में आए चुनाव परिणाम हैं। हम निश्चित तौर पर दोबारा सरकार बनाकर इतिहास बनाने जा रहे हैं। जनता से निरंतर संवाद और पिछले 5 साल में आए चुनाव परिणाम हैं। भाजपा निश्चित तौर पर दोबारा सरकार बनाकर इतिहास बनाने जा रही हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment