कोविड-19 देश-विदेश

भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन का 100 करोड़ डोज का आंकड़ा किया पार

WhatsApp Image 2021 10 22 at 5.34.19 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देश ने कोरोना महामारी से संघर्ष करते हुए टीकाकरण के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। जो लोग वैक्सीन व टीकाकरण अभियान पर सवाल उठा रहे थे यह उनके लिए आईने की तरह है।

सासंद बंसल ने कहा कि आज हमने 100 करोड़ का टीकाकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ है और एक रिकॉर्ड बनाया है समय से टीकाकरण करने के कारण भारत सरकार ने महामारी से निपटने में अनुकरणीय कार्य किया है। आज पूरा विश्व मोदी के दृढ़ नेतृत्व पारदर्शी कार्यशैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना कर रहा है ।

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 100 करोड़ के आंकड़े को छूने पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया और अपने प्रदेश में इसको लगभग शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं समस्त देश के डॉक्टर्स नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ और सभी कोरोना वॉरियर्स को बधाई देता देता हूं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment