उत्तराखंड

Big Breaking : राजनीतिक धमाका, यशपाल आर्य ने पुत्र संजीव आर्य सहित की कांग्रेस वापसी

WhatsApp Image 2021 10 11 at 12.20.24 PM
Written by Subodh Bhatt

WhatsApp Image 2021 10 11 at 12.20.38 PM

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। 2017 विधानसभा से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कद्दावर एवं राज्य के सबसे बड़े दलित नेता और उनके पुत्र संजीव आर्य की आज घर वापसी हो गयी।
यशपाल आर्य ने कहा कि इन पांच सालों में भाजपा में कभी सम्मान नहीं मिला। उनके साथ भाजपा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती रही। इसलिए आज उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की।
थोड़ी देर पहले दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गई। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी दिल्ली में मौजूद रहे

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment