मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।क्या है पूरा मामला
दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था।


