देश-विदेश

दुःखद : उत्तराखंड का लाल 11वीं गढ़वाल राइफल के मनदीप सिंह J&K के गुलमर्ग में शहीद

mandeep
Written by Subodh Bhatt

shhid

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (23) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे शहीद मनदीप
11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद मनदीप के खोने पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

 

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment