उत्तराखंड

भाजयुमो ने नाबालिक से गैंगरेप के विरोध में पुतला दहन किया

WhatsApp Image 2021 06 15 at 3.49.06 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस सोनू हसन द्वारा किए गए नाबालिक से गैंगरेप के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि यह घटना पूरी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का चरित्र दिखाती है कि वह लोग महिलाओं के प्रति किस प्रकार की सोच रखते हैं यह घटना बहुत ही निंदनीय है आज के समय में गैंगरेप जैसा अपराध वह भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा किया जाना कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता महानगर प्रभारी युवा मोर्चा डॉक्टर नीरज पंत महानगर महामंत्री शंकर रावत कुलदीप पंत महानगर उपाध्यक्ष मनीष रावत शुभम जैन महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन मंडल अध्यक्ष अंकित जोशी दीपक राणा सकूल उनियाल युवराज आदि लोग मौजूद रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment